फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं की किल्लत दूर, मरीजों को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आयुर्वेदिक कॉलेज में अब दवाओं की किल्लत दूर हो गई है। शासन की तरफ 30 लाख रुपये बजट उपलब्ध कराए जाने के बाद यहां ज्यादातर बीमारियों की दवा मिलनी शुरू हो गई है। कई दवाओं की खरीद के ऑर्डर जारी हो गए हैं। वो भी एक सप्ताह के अंदर आ जाएंगी।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक कॉलेज में इन दिनों रोजाना पौने दो सौ के आसपास मरीज ओपीडी में इलाज कराने के लिए आते हैं। यहां पर शरीर क्रिया, काय चिकित्सा, पंचकर्मा, शल्य, स्वस्थवृत, शालाक्य, स्त्री एवं प्रसूति, बाल रोग आदि विभाग हैं। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए भर्ती भी किया जाता है। इसके लिए अस्पताल में 60 बेड उपलब्ध हैं। पिछले कुछ दिनों से आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाएं खत्म हो जाने के चलते मरीजों को काफी दिक्कत हो रही थी। कॉलेज प्रशासन ने दवाओं का बजट उपलब्ध कराने के लिए शासन को पत्र भेजा था। शासन ने कॉलेज को 30 लाख रुपये बजट उपलब्ध करा दिया है। इसमें से 15 लाख रुपये की दवाओं की खरीद भी कॉलेज प्रशासन ने कर ली है।
इन मर्ज की ये दवाएं आईं
कॉलेज ने अब तक ह्रदय, बुखार, खून विकार, जुकाम, खांसी, सांस, पेट समेत ज्यादातर बीमारियों की दवाओं की खरीद कर ली है। दवाओं में दसमोल क्वाथ, रासनादि क्वाथ, पत्थयादि क्वाथ, अशोका रिष्ट, अजुर्ना, कुटजा रिष्ट, जटामान्स्यादि क्वाथ, फलत्रिकादि क्वाथ, योगराज गोकुल, आरोग्यवर्धनी, संजीवनी, चंद्रप्रभा, चित्रकादि वटी, गोदंती भस्म, संख भस्म, शुद्ध गंधक, प्रभाकर वटी आदि खरीदी गई है।
विज्ञापन

कॉलेज में दवाओं की कमी दूर हो गई है। 15 लाख रुपये की दवाएं खरीदी जा चुकी हैं। बाकी, 15 लाख की दवाओं के ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं, वो भी एक सप्ताह के अंदर आ जाएंगी। - डॉ. केदारनाथ यादव, प्राचार्य, आयुर्वेदिक कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें