फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दरम्यान सील गोदाम से चोरी कर बेच डाली शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लॉकडाउन के दरम्यान शराब की दुकानें भले ही बंद रहीं हो, लेकिन शौकीनों के लिए इसका इंतजाम होता रहा। इसके लिए बदमाशों ने शराब के एक बंद गोदाम में ही सेंधमारी कर डाली। बंदी का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने गोदाम से देसी शराब की चालीस पेटी उड़ा दीं और इसे मनमाने दामों में बेच डाला। इसका खुलासा तब हुआ जब गोदाम संचालक को चोरी की भनक लगी। पुलिस और आबकारी विभाग ने घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार इलाके के मसीहागंज निवासी वीरेंद्र यादव देसी शराब के ठेकेदार हैं। वर्तमान में जेल चैराहा के पास राय कॉलोनी में उनका देसी शराब का गोदाम बना हुआ है। दरअसल, आबकारी विभाग ने एक मामले के चलते नौ दिसंबर को उनका गोदाम मय माल के सील कर दिया गया था। तब से गोदाम बंद पड़ा हुआ था। अब संचालक वीरेंद्र यादव को सूचना मिली कि गोदाम के पीछे वाले गेट का ताला टूटा पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही आबकारी विभाग और नवाबाद थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। गोदाम से देसी शराब के क्वार्टरों की लगभग चालीस पेटियां गायब मिली हैं, जिनकी कीमत तकरीबन सत्तर हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गोदाम व कॉलोनी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। घटना लॉकडाउन के समय की बताई जा रही है। बताया गया है लॉकडाउन के समय जिले भर की शराब की दुकानें बंद थीं। ऐसे में शराब पाने के लिए तलबगार बेचैन थे। ऐसे में चोरों ने गोदाम को निशाना बनाकर शराब चोरी कर बेच डाली। पुलिस चोरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद गोयल ने बताया कि घटना की विभागीय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। कितना माल गायब गया है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें