फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी में पकड़ा गया युवक कोरोना पॉजिटिव निकला

विज्ञापन
theft accuse corona positive
विज्ञापन
बरुआसागर(झांसी)। चोरी के मामले में पकड़े गए युवक की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इससे थाना परिसर में हड़कंप मच गया। पूरे थाना परिसर को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि निगोनाखेरा में विजय साहू के घर में एक युवक चोरी के लिए घुसा था। आहट मिलने पर परिजनों के जाग जाने से युवक को पकड़ लिया गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई। तलाशी लेने पर कमलेश पुत्र राजाराम कुशवाहा के पास से घर से चोरी का समान भी बरामद हुआ। जिस पर चोरी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने से पहले आरोपी को मेडिकल जांच के लिए ले जाने बाद पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। आरोपी के कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना मिलते ही थाना परिसर में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी ने थाने को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें