गरौठा(झांसी)। कोरोनाकाल में बैठकों के आयोजन पर पाबंदी होने के बाद भी समाजवादी पार्टी द्वारा 20 अगस्त को कस्बा में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई, जिस पर पुलिस ने छह नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा ने बताया है कि शासन के सख्त आदेश है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी को देखते हुए किसी प्रकार के कार्यक्रमों पर पूर्णत: पाबंदी रहेगी। इसका कोई अगर उलंघन करते पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। बीस अगस्त को कस्बा के बजरंग धर्मशाला में समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा शासन के आदेशों का उल्लंघन करते हुए बिना अनुमति के बैठक की गई बैठक में कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का खुला उल्लंघन किया है। इसी को देखते हुए कस्बा इंचार्ज एसएसआई रामेंद्र सिंह ने बीस अगस्त को हुई सपा की बैठक में शामिल हुए राजेंद्र चौधरी, परम उत्तम, अरविंद कुमार, जयनारायण, रिंकू यादव, श्रीपत आदि छह लोगों के खिलाफ नाम दर्ज जबकि 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया है।