- विद्युत कटौती और खराब ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के अंदर बदलवाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के बैनर तले तहसील प्रांगण में किसानों ने समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए रोड निर्माण, ग्रामीण अंचल में हो रही विद्युत कटौती एवं खराब ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के अंदर बदलने की मांग को लेकर नारेबाजी की। ग्राम भटपुरा के मजरा फूलपुरा से आए ग्रामीणों ने बताया कि गांव फूलपुरा का लगभग एक किलोमीटर रोड जर्जर है। उन्होंने अघोषित कटौती बंद कराने एवं खराब ट्रांसफार्मर को सुधरवाने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने किसानों की समस्याओं का जल्द निराकरण कराने की मांग की। इस मौके पर शेखरराज बड़ोनिया, मंचू सिंह धवाकर, प्यारेलाल बेधड़क, नत्थू सिंह तोमर, रामचंद्र बुढ़िया, रामाधार निषाद, पुष्पेंद्र कुशवाहा, राजकुमार आर्य, लल्लू कुशवाहा, लखन कुशवाहा, भूपत कुशवाहा, भागीरथ, लोकेंद्र, कमलेश, प्रमोद कुमार मौजूद रहे।