फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पौधे लेने के लिए घंटों इंतजार करते रहे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- वन विभाग की नर्सरी का 11 बजे खुला ताला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरुआसागर। जिले में पौधरोपण अभियान को सार्थक करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके विपरीत बरुआसागर से एक मामला ऐसा आया है। जिसमें ग्राम बनगया नर्सरी में सरकारी पौधे लेने के लिए नर्सरी के बाहर विभागीय कर्मचारी इंतजार करते दिखे, ऐसे में पौधरोपण अभियान प्रभावित हुआ, जब 11 बजे ताला खुला तब जाकर पौधे प्राप्त किए जा सके।नौ जुलाई को शासन के निर्देश पर प्रदेशभर में अभियान चलाकर पौधे लगाए जाने थे, लेकिन इसको विभागीय कर्मचारी ही पलीता लगा रहे हैं। बरुआसागर के ग्राम बनगया नर्सरी से सरकारी संस्थाओं को पौधे लगाने के लिए पौधे उपलब्ध कराए जाने थे, इसको लेकर विभिन्न प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सरकारी विभाग, सेना आदि के लोग सुबह 9 बजे नर्सरी पहुंचे, लेकिन वहां ताला लगा मिला। सुबह 11 बजे नर्सरी का एक अस्थाई कर्मचारी मोहन वहां पहुंचा तब कही जाकर पौधों का वितरण शुरू हो सका। पौधे लेने पहुंचे उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक महावीर शरण ने बताया कि उनको नर्सरी सुबह 9 बजे आने के लिए कहा गया था लेकिन नर्सरी का गेट ही 11 बजे खोला गया, यहां वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। जिससे काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीना गुप्ता ने बताया कि उन्हें विद्यालय समय में ही पौधे लेने और उनका रोपण करने का काम करने के निर्देश प्राप्त हुए थे, लेकिन यहां पौधे प्राप्ति के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा है। इस संबंध में वन विभाग की नर्सरी के इंचार्ज पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि उन लोगों की ड्यूटी बीएचईएल में सरकारी पौधरोपण कार्यक्रम में लगाई गई थी, वहां कार्यक्रम उपरांत यहां कर्मचारियों को भेजकर पौधों का वितरण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें