फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू हुई कोरोना की रफ्तार, 406 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो चली है। एक ही दिन में मरीजों की संख्या में दोगुनी से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हो गई है। बुधवार को 406 नए मरीज सामने आए। जबकि, 296 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में एक्टिव केस बढ़कर 1968 पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

बीते रोज मंगलवार को कोरोना के 2953 नमूनों की जांच में 163 में महामारी का संक्रमण पाया गया था। जबकि, बुधवार को 3618 नमूनों की जांच हुई, जिनमें 406 पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें से 12 मरीज कैंट क्षेत्र से हैं। जबकि, एक उच्च शिक्षण संस्थान में भी कई मरीज मिले हैं। इसके अलावा जिले के अलग-अलग हिस्सों से मरीज सामने आए हैं। सबसे ज्यादा मरीज महानगर में मिले हैं। वहीं, बुधवार को 296 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें से 13 की अस्पताल से छुट्टी की गई, जबकि 283 की होम आइसोलेशन की अवधि पूरी हुई। वर्तमान में 1968 एक्टिव पॉजिटिव केस जिले में मौजूद हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज में 25 और मिलिट्री हॉस्पिटल में 79 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 1654 मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें