फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफी की आस में उपभोक्ता नहीं जमा कर रहे बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सियासी दलों द्वारा बिजली बिल साफ करने की घोषणाओं के बीच उपभोक्ताओं ने भी बिल जमा करने से हाथ खींचने शुरू कर दिए हैं। जिसके कारण विभाग को गत माह कि अपेक्षा जनवरी 2022 में 44 लाख रुपये और वहीं ग्रामीण क्षेत्र से प्राप्त होने वाले राजस्व में दो करोड़ 27 लाख रुपये की कमी हुई है।
विज्ञापन

महानगर के नगरीय क्षेत्र में एक लाख 40 हजार और ग्रामीण क्षेत्र में 81000 उपभोक्ता हैं। जिनसे विभाग को विगत माह के मुकाबले आज तक करीब 44 लाख रुपये महानगर और दो करोड़ 27 लाख रुपये का राजस्व कम प्राप्त हुआ है।
आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले यूपी चुनाव के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा किया था। इसके बाद कांग्रेस और अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने नए साल के पहले दिन इसका एलान किया। कहा कि अगर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो 300 यूनिट तक सभी को मुफ्त बिजली दी जाएगी। किसानों को भी सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

बाक्स
महानगर के नगरीय क्षेत्र में
दिसंबर 2021 जनवरी 2022
13 करोड़ 58 लाख रुपये - 13 करोड़ 14 लाख रुपये
ग्रामीण क्षेत्र में
नौ करोड़ रुपये - छह करोड़ 73 लाख
वर्जन
बिजली बिल वसूल करने के लिए टीमें लगी हुईं हैं। जहां बिल जमा नहीं हो रहा है वहां नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। हां इतना जरूर है कि बिल कम जमा हो रहा है। डी. यादवेंदु, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें