फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आज से होगी श्री नृसिंह रामलीला, वृंदावन धाम के कलाकार करेंगे मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। परंपरागत श्री नृसिंह रामलीला का 57वां भव्य आयोजन शनिवार को सायं 7 बजे से मंगल प्रारंभ होगा। श्री नृसिंह रामलीला के आयोजन समिति की बैठक महंत गंगादास के सानिध्य में संपन्न हुई। जिसमें लीला की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए दायित्व सौंपे गए।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष पंडित राजीव बबेले ने बताया कि श्री धाम वृंदावन के श्रेष्ठ कलाकारों द्वारा प्रभु श्रीराम के आदर्श जीवन चरित्र का भावपूर्ण मंचन किया जाएगा। लीला स्थानीय नृसिंह रामलीला मंच पर नित्य रात्रि 7 बजे से प्रारंभ होगी, सभी भक्त जनों से आग्रह है कि सपरिवार पधारकर पावन चरित्र का दर्शन करें। लीला हेतु भव्य मंडप तैयार हो चुका है। उन्होंने बताया कि समिति के पदाधिकारी विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। रामलीला का समापन 21 अक्तूबर को राज्याभिषेक लीला के साथ संपन्न होगा। बैठक में विवेक सड़ैया, प्रदीप चौबे, अजय तिवारी नीलू, निखिल तिवारी, मनमोहन जडिया, नरेंद्र कडक़ी, हरिशंकर साहू, राजेंद्र बाजपेई, मुन्नालाल जैन, आरके अग्रवाल, सुभाष जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें