फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गड्ढों में तब्दील हुई रानीपुर रेलवे स्टेशन की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंडरब्रिज से रेलवे स्टेशन तक अस्तित्व खो रही पीडब्ल्यूडी की सड़क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रानीपुर। अंडरब्रिज से रानीपुर रेलवे स्टेशन तक बनी पीडब्ल्यूडी की सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील होकर अपना अस्तित्व खोने लगी है। इस समय सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है तथा अब सड़क पर चल पाना मुश्किल हो रहा है। मजबूरी में वाहन चालक सड़क के दोनों ओर बनी साइड पटरियों से निकल रहे हैं। सड़क उखड़ने से गड्ढों में फंसकर वाहन चालक आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

रानीपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए रेलवे क्रॉसिंग अंडरब्रिज से 2 किलोमीटर तक सड़क बनी है। यह सड़क पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आती है। रेलवे स्टेशन जैसी महत्वपूर्ण जगह होने की वजह से यहां 24 घंटे दो पहिया, चार पहिया एवं तिपहिया वाहनों का आना-जाना रहता है। क्षेत्र के तमाम ग्रामों के लोग भी इसी सड़क से स्टेशन आते जाते हैं। लेकिन सड़क की स्थिति बदतर हो गई है। सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील है। कहीं-कहीं तो सड़क अपना अस्तित्व खोने लगी है। सड़क पर गिट्टी एवं बड़े गड्ढे बन गए हैं। मजबूर होकर वाहन चालक सड़क के बगल में बनी साइड पटरी से कच्चे रास्ता से होकर जाते हैं। जिससे दुर्घटनाएं आए दिन हो रही हैं। लोगों ने कई बार लोक निर्माण विभाग से सड़क बनवाए जाने की मांग की मगर नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें