फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द निपटेंगे जिला उपभोक्ता फोरम के लंबित मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला उपभोक्ता फोरम में सदस्यों का कोरम पूरा न होने से 1864 मामले अभी तक लंबित हैं। सोमवार को सदस्य देवेश अग्निहोत्री और ज्योति प्रभा जैन ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस तरह से अब अध्यक्ष अमर पाल सिंह समेत तीन सदस्यों का कोरम पूरा हो गया है। अध्यक्ष ने बताया कि जुलाई से दो सदस्य नहीं थे। इससे वादों का निपटारा नहीं हो सका है। अब दो नए सदस्य आ गए हैं। जल्दी ही लंबित मामलों का निपटारा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वाद दाखिल होने के बाद तीस दिन के अंदर विपक्षी पार्टी को नोटिस दिया जाता है। अगर वह 30 दिन के अंदर नोटिस का जवाब नहीं देते तो 15 दिन का समय और दिया जाता है। इसके बाद मामले की सुनवाई के बाद फैसला दिया जाता है। सोमवार को लखनऊ से आए देवेश अग्निहोत्री और आगरा से आई ज्योति प्रभा जैन ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। देवेश लखनऊ में प्रैक्टिस कर रहे थे जबकि ज्योति आगरा में अधिवक्ता थीं। दोनों ने बताया कि पहली बार उपभोक्ता फोरम में सदस्य बने हैं। अब अध्यक्ष के साथ लंबित मामलों का जल्दी निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें