फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआयना रजिस्टर से गायब हो गए पन्ने...जमीनों का रिकॉर्ड रामभरोसे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में रखे मुआयना रजिस्टर मुआयना करने लायक नहीं बचे। ज्यादातर रजिस्टरों में आधे-अधूरे पन्ने लगे हुए हैं। इससे निर्धारित फीस अदा करने के बाद भी लोग संपत्तियों का रिकॉर्ड नहीं देख पाते हैं। बावजूद, निबंधन विभाग की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में रखे मुआयना रजिस्टरों में संपत्तियों का रिकॉर्ड दर्ज होता है। संपत्तियों की खरीद से पहले लोग रजिस्टरों का मुआयना कर उसका रिकॉर्ड देख लेते हैं। इसके अलावा विवाद की स्थिति में भी ये बेहद काम आते हैं। रजिस्टर के मुआयने के लिए निबंधन विभाग को निर्धारित फीस देनी होती है। एक साल के रजिस्टर की फीस 10 रुपये है, जबकि अधिकतम 100 रुपये तक लिए जाते हैं। लेकिन, पैसा खर्च करने के बाद भी ज्यादातर लोगों को संपत्ति का रिकॉर्ड इन रजिस्टरों में नहीं मिल पाता है। इनकी हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। पलटते में ही पन्ने फट जाते हैं। ज्यादातर रजिस्टरों में आधे-अधूरे पन्ने ही लगे हुए हैं। बावजूद, निबंधन विभाग का ध्यान इस ओर नहीं है।
ये रजिस्टर बहुत पुराने हो चुके हैं, जिससे इनकी हालत खराब है। जल्द ही इनके रखरखाव के समुचित प्रबंध किए जाएंगे। इसके अलावा 2006 से सभी संपत्तियों का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीण सिंह, सहायक महानिरीक्षक निबंधन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें