झांसी। दतिया स्थित रतनगढ़ माता मंदिर में होने वाले दीपावली मेले में यातायात व्यवस्था को लेकर संभागीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में झांसी, जालौन, ललितपुर, दतिया और भिंड समेत अन्य जिलों के अधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। डीएम झांसी रविंद्र कुमार ने कहा कि दर्शनार्थियों के ट्रैक्टर से आने पर रोक लगा दी जाए। जिससे दुर्घटना की संभावना नहीं रहेगी। अगर कोई आता है, तो उसका रास्ता बदलकर पार्किंग करा दी जाए।
डीएम ने कहा कि कोविड को देखते हुए कम श्रद्धालुओं को मंदिर में आने के लिए जागरूक किया जाए। उन्हें ऑनलाइन दर्शन की सुविधा दी जाए, ताकि लोग घर से ही पूजा-पाठ और दर्शन कर लें। गूगल मीट पर हुई बैठक में एसएसपी शिव हरि मीणा ने भी सुझाव दिया कि रतनगढ़ माता मंदिर में आयोजित होने वाले मेले से संबंधित सभी अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना लें, ताकि जो भी सूचनाओं के आदान प्रदान में आसानी रहे। उन्होंने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बड़े और छोटे, दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था करने का भी सुझाव दिया। बैठक में दतिया, भांडेर, भिंड, मुरैना, डबरा के अधिकारी समेत डीआईजी रैंक के अधिकारी मौजूद रहे।