फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों का नहीं माना फरमान, सियासी रिश्तों के कारण प्रशासन फिर भी मेहरबान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वायरल वीडियो में रिश्वत मांगते नजर आ रहे लेखपाल संतोष गौर पर अफसरों के आदेश की अवहेलना का आरोप भी लग चुका है। इस मामले में एक साल पहले उसे चार्जशीट भी थमाई गई थी। बावजूद, उसकी सेहत पर फर्क नहीं पड़ा और अपने मजबूत सियासी रिश्तों के चलते सदर तहसील में तैनाती हासिल करने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

दिसंबर 2020 में लेखपाल संतोष गौर पर ग्राम खाड़ी के एक किसान ने आरोप लगाया था कि खसरे की नकल हासिल करने के लिए वो कई दिनों से चक्कर काट रहा है। चार-पांच बार लेखपाल के घर भी जा चुका है। बावजूद, नकल नहीं मिल पाई है। नकल न मिल पाने की वजह से किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बन पा रहा है। जबकि, उसे खेती के लिए पैसों की जरूरत है। इस पर लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की गई थी। उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के मामले में लेखपाल को चार्जशीट भी थमाई गई थी। लेकिन, इससे लेखपाल की कार्यशैली में कोई अंतर नहीं आया। सूत्रों के अनुसार लेखपाल के सियासी ताल्लुकात अच्छे हैं। इसके अलावा महकमे के कुछ अफसर भी उस पर पर मेहरबान है। इन्हीं सब वजहों से वो सदर तहसील की बड़ी ग्राम पंचायत में तैनाती पाने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें