फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट कर्फ्यू लगते ही सन्नाटे में डूबा महानगर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नाइट कर्फ्यू लगते ही महानगर सन्नाटे में डूब गया। रेलवे स्टेशन और चौराहों के आसपास जो चाय और पान की दुकानें खुली थीं उन्हें पुलिस ने बंद करा दिया। जो लोग गुजर रहे थे उन्हें सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन

सीपरी बाजार, सुभाषगंज, इलाइट चौराहा के आसपास पुलिस ने गश्त करके बाहर घूम रहे लोगों को घर जाने को कहा। पुलिस गाड़ियों से एनाउंस भी होता रहा। जो दुकानें खुली हुईं थीं उन्हें पुलिस ने तत्काल बंद करा दिया। मिर्नवा चौराहे के पास कुछ दुकानें रात में खुली हुई थीं। पुलिस ने यहां पहुंचकर इनको बंद कराया। सीपरी बाजार इलाके में पुलिस ने गश्त लगाते हुए यहां खुली दुकानों को बंद कराया। पुलिस अफसरों का कहना है कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। मास्क न पहनकर बाहर निकलने वालों का चालान रविवार से दुबारा आरंभ होगा।
कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए सभी को निर्देश दे दिए गए हैं। मास्क न पहनने वालों को आज आखिरी मौका दिया गया था। रविवार से ऐसे लोगों का चालान आरंभ किया जाएगा। बाजार भी रात ग्यारह बजे के बाद से बंद करा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवहरि मीना, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें