फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर लूटपाट के आरोप में पुलिसकर्मियों पर बीस साल बाद मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। घर में घुसकर मारपीट करने एवं दो किलो चांदी लूट ले जाने के आरोप में बरुआसागर थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत कुल छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ बरुआसागर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 395, 387 एवं 384 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कैलाश सोनी पुत्र रघुवरदास सोनी निवासी मिलान ने पुलिस को बताया कि तत्कालीन थानाध्यक्ष चतुर्वेदी, एसआई विघन सिंह अपने चार सिपाहियों को लेकर उनके घर में घुस आए थे। उसके विरोध करने पर इन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। उसकी पत्नी रामलली एवं पत्नी की सहेली अनू ने भी विरोध किया। इन पुलिसकर्मियों ने दोनों महिलाओं को भी धक्का देकर नीचे गिरा दिया। उनके साथ अभद्रता की गई। इन पुलिस वालों ने घर में लूटपाट की। घर में करीब दो किलो चांदी रखी हुई थी। पुलिस यह पूरी चांदी उठा ले गई। गृहस्थी के दूसरे सामान भी पुलिस ने नहीं छोड़ा। इसमें गैस, बक्से का समान इत्यादि शामिल था। गृहस्थी के दूसरी वस्तुएं तहस-नहस कर दी गईं। पुलिस टीम घर में रखी करीब ढाई हजार रुपये की नकदी भी उठा ले गई। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद थाने में तहरीर दी लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक बरुआसागर वेदप्रकाश पांडेय के मुताबिक यह मामला बीस साल पुराना है। कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसकी विवेचना शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें