फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सतरंगी छटाओं के बीच मेला जलविहार का हुआ आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित 158वें प्रांतीय मेला जलविहार महोत्सव का आतिशबाजी के साथ शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उनके साथ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार, एसडीएम मनोज कुमार भारती, सीओ रत्नेश सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास भी उपस्थित रहे।
इन सभी अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने इस अवसर पर कहा कि यह आयोजन प्रति वर्ष अपनी भव्यता में वृद्धि कर रहा है। उन्होंने मेले में आने वाले लोगों के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अधिशासी अधिकारी महेन्द्र कुमार चौधरी और कार्यक्रम संयोजक संगीता पाण्डे व करन सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने सभी गणमान्य व्यक्तियों का माल्यार्पण किया। अतिथियों को पगड़ी पहनाई गई और बैच लगाकर सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने इस मेले को एक अद्वितीय परंपरा बताया। उन्होंने कहा कि 158 वर्ष पुरानी यह परंपरा नगर पालिका द्वारा चलाई जा रही है, जो सराहनीय है। पुलिस अधीक्षक ने मेले की अवधि तक सभी की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाने की जानकारी दी। यह सुनिश्चित किया गया है कि मेले में आने वाले हर व्यक्ति सुरक्षित रहे।
पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष श्रीवास ने बताया कि यह मऊरानीपुर का एक बड़ा त्योहार है। इस महोत्सव में सभी मंदिरों की देव प्रतिमाएं एक साथ निकलती हैं। उन्होंने कहा कि मऊरानीपुर को छोटी अयोध्या के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, दिनेश राजपूत, भाजपा नगर अध्यक्ष रोहित सोनी, राजेंद्र राहुल, अजय श्रीवास, राजू राय, शिवम पांडे, प्रणव द्विवेदी, राजेश बिलाटिया, आकाश आर्य, बृजकिशोर पटेल, मुकेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें