फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी से आधे घंटे की जिंदगी बची होने की बात कहकर फंदे से झूला पति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। रविवार रात चिरगांव के बिठरी गांव में युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। सुसाइड करने से पहले उसने पत्नी से अपनी जिंदगी में सिर्फ आधे घंटे बचे होने की बात भी कही। पत्नी को पीने का पानी लाने के लिए बाहर भेजकर दरवाजा बंद कर लिया। पत्नी के दरवाजा पीटने के बावजूद उसने फंदा लगा लिया। परिवार के लोगों को बुलाने पर दरवाजा तोड़ा गया। फंदे से उतारकर उसे अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसके सुसाइड करने की वजह नहीं बता सके। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन




बिठरी गांव निवासी श्रवण कुमार (38) पुत्र वीर सिंह खेती किसानी करता था। शादी के बाद से ही वह पत्नी वर्षा को लेकर अलग रहने लगा जबकि उसके माता-पिता और छोटा भाई एक साथ रहते हैं। परिजनों के मुताबिक रविवार रात श्रवण ने शराब पी थी। शराब पीकर घर लौटने पर पत्नी वर्षा से कहा कि उसकी जिदंगी में सिर्फ आधे घंटे ही बचे हैं। उसने वर्षा को पानी लाने के लिए भेज दिया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पानी लेकर लौटने पर वर्षा दरवाजा खटखटाती रही लेकिन, अंदर से कोई आवाज नहीं आई। वर्षा ने परिजनों को बुला लिया। दरवाजा तोड़ने पर श्रवण पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। परिजन ही उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। चिरगांव थाना प्रभारी तुलसी राम पांडेय के मुताबिक श्रवण के सुसाइड करने की वजह अभी साफ नहीं हुई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें