फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए तैयार किया जाने लगा किले का मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 नवंबर को प्रस्तावित झांसी के दौरे की तैयारियां तेजी से जारी हैं। किले के मैदान को आयोजन के लिए दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को झांसी से करेंगे। इसी दिन वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती भी है, जिसके चलते प्रधानमंत्री की सभा रानी के किले के ठीक नीचे स्थित गांधी भवन से सटे मैदान में कराने की तैयारी है, ताकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान रानी के किले की छवि भी नजर आए। यहां होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के 75 जिलों में किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले दो दशक से इस मैदान में किसी भी तरह के राजनीतिक या सामाजिक गतिविधि आयोजित नहीं की गई थी। मैदान को सड़क की ओर दीवार खड़ी कर बंद कर दिया गया था। लेकिन, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते अब इस मैदान को एक बार फिर से दुरुस्त किया जाने लगा है। प्रवेश और निकास द्वार बनाने के लिए शुक्रवार को दो जगह से दीवार ढहा दी गई। इसके अलावा अंदर ऊबड़खाबड़ मैदान के समतलीकरण का काम भी शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने मैदान का जायजा लेकर काम की प्रगति देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें