फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सात साल के मासूम की मौत सदमे में दादी ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। घर के बाहर खेल रहे सात साल के मासूम को तेज रफ्तार बेकाबू बाइक सवार ने कुचल दिया। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। उधर, पोते की मौत की खबर मिलते ही दादी की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एक साथ दो मौत से परिवार में कोहराम मच गया।हमीरपुर के अतरौली गांव निवासी कमल अहिरवार का सात साल का बेटा कार्तिक शनिवार को बुआ के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने हरपालपुर गांव गया था। परिजनों के मुताबिक, घर के बाहर बच्चों के साथ खेलते समय कार्तिक को तेज रफ्तार बाइक ने कुचल दिया। उसके हाथ, पांव एवं सिर में गहरी चोट आ गई। झांसी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में उसे भर्ती कराया गया। रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। दोपहर बाद हादसे की खबर उसकी दादी राजाबाई (63) तक पहुंच गई। खबर सुनते ही राजाबाई की तबीयत बिगड़ गई। परिजन राजाबाई को पास के अस्पताल में ले गए, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक साथ दो मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कमल के दो बेटों में कार्तिक बड़ा था। बेटे की मौत से पिता एवं मां मालती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें