फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: धोखाधड़ी करने वाला 20 हजार का इनामी जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। नवाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी करके फरार 20 हजार के इनामी जालसाज संतोष पाल को झांसी-ललितपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को वह पिछले दो साल से झांसा दे रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार करके उसे कोर्ट के सामने पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक संतोष पाल छोटा-मोटा कारोबार करता था। फर्जी दस्तावेज बनाकर उसके सहारे उसने वाहन बेचे थे। उसके खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी लेकिन आरोपी चकमा देकर भाग निकला। दो साल से वह यहां नहीं आया। नाम एवं पहचान बदलकर अलीगढ़ में रहने लगा। वहां मजदूरों की आपूर्ति का ठेका लेता था। वांछित होने से एसएसपी ने कुछ महीने पहले 20 हजार का इनाम घोषित कर दिया। सोमवार को उसके झांसी आने की सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई। उसे न्यू आइसर एजेंसी के पास घेरकर पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें