फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे बंद रही शहर की बिजली, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पूर्व बिजली विभाग अपने ढांचे को दुरुस्त करने में जुट गया है। शनिवार को हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन यार्ड में मेंटीनेंस काम किया गया। इस कार्य के चलते शहर के नौ सबस्टेशन से जुड़े दो सौ से अधिक क्षेत्रों की बिजली ढाई घंटे तक गुल रही।
विज्ञापन

हंसारी 132 केवीए ट्रांसमिशन सबस्टेशन से जेल चौराहा, रानीमहल, मुन्नालाल, सीपरी बाजार, नंदनपुरा, प्रेमनगर, पुलिया नंबर नौ, हंसारी व बिजौली बिजली घर जुड़े हैं। इन बिजली घरों को हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर रखे 20 मेगावाट के दो, 63 मेगावाट के दो व 40 मेगावाट के एक उच्च क्षमता ट्रांसफार्मर से करंट दिया जाता है। शनिवार की सुबह 10.30 बजे से दोपहर एक बजे तक हंसारी यार्ड में मेंटीनेंस काम किया गया। इस दौरान जंपर व अन्य उपकरणों को दुरुस्त करने का काम किया गया।
इस अवधि में उक्त बिजली घरों से जुड़े इलाइट, झोकन बाग, रानी महल, सुभाष गंज, छनियापुरा, तलैया, मानिक चौक, बड़ा बाजार, गंधीगर का टपरा, पंचकुइयां, तहसील, बीकेडी, मिशन कंपाउंड, मेंहदी बाग, आशिक चौराहा, नई बस्ती, दतिया गेट, अलीगोल, चित्रा चौराहा, ग्वालटोली, स्टेशन रोड, सिविल लाइन, झोकन बाग, सीपरी बाजार, नंदनपुरा, प्रेमनगर, आवास विकास, खातीबाबा, ताज कंपाउंड, पुलिया नंबर नौ, सदर बाजार, जेल चौराहा, कचहरी चौराहा समेत दो सौ से अधिक क्षेत्रों का कंरट करीब ढाई घंटे तक बंद रहा। बिजली न रहने के कारण लोगों के तमाम काम प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें