फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारीछा पावर प्लांट की बंद इकाइयों ने बढ़ाया कोयले का स्टॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोयला संकट के बीच प्रदेश में बिजली की मांग कम होने के कारण पारीछा थर्मल पावर प्लांट में चौथे दिन भी उत्पादन ठप रहा। हालांकि, उत्पादन बंद रहने से कोयला का स्टॉक जरूर बढ़कर 32 हजार टन हो गया है। बृहस्पतिवार को एक मालगाड़ी कोयला प्लांट को मिल गया। इधर, ललितपुर स्थित संयंत्र में 660 मेगावाट की तीन इकाइयों में से दो से उत्पादन बराबर हो रहा है।
विज्ञापन

कोयला संकट के बीच प्रदेश में बारिश होने से सोमवार को बिजली की मांग घटकर 20 हजार मेगावाट से 11 हजार मेगावाट पर पहुंच गई थी। इस कारण पारीछा थर्मल पावर प्लांट की चारों इकाइयों को स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर लखनऊ (एसएलडी) के आदेश पर बंद कर दिया गया। बृहस्पतिवार को भी प्लांट की चारों इकाइयों को बंद रखा गया। वहीं, एक मालगाड़ी और मिलने से स्टॉक में 32 हजार टन कोयला इकट्ठा हो गया है।
- स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर लखनऊ के आदेश पर इकाइयों को बंद किया गया था। आदेश आने पर ही अब एक- एक कर इकाइयों को चालू किया जाएगा। शुक्रवार को आदेश आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमके सचान, मुख्य महाप्रबंधक (पारीछा थर्मल पावर प्लांट)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें