फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सदर बाजार स्थित सरस्वती बालिका इंटर कालेज में कोविड नियमों का पालन करते हुए शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षकों के सम्मान में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। उसके हाथ में समाज का निर्माण होता है। कार्यक्रम संयोजक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायंस क्लब राजीव बब्बर रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से शुरू हुई। इसके पश्चात सृष्टि, आस्था यादव, जान्हवी, मानसी, सुविधा शर्मा, अनामिका, अनिज्ञा ने सामूहिक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी। इन्हीं छात्राओं ने जब देशभक्ति गीत ‘देश रंगीला’ प्रस्तुत किया तो दर्शक झूम उठे। बालिकाओं द्वारा सामाजिक परिस्थितियों पर प्रस्तुत नाटक ने सभी को भाव विह्वल कर दिया। इसके पश्चात आचार्य एवं आचार्याओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक मेजर केएल शर्मा, उषा अग्रवाल, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, अवध किशोर गुप्ता, रेखा जैन, राजेंद्र कुमारी दुबे, हेमलता द्विवेदी, साधना पांडेय, अरविंद देवलिया, रानी मिश्रा, नेहा ठाकुर, मृदुल जारौलिया, अश्विनी बाजपेयी, मुस्कान साहू आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूजा अवस्थी ने किया। आभार प्रधानाचार्या अर्चना अवस्थी ने किया।
शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
झांसी। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक के उन शिक्षकों का सम्मान किया किया गया जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना महामारी के चलते लोगों को ऐसे समय में सहयोग किया जब कोई किसी को छूने से कतरा रहा था। मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में अध्यक्ष इंजीनियर पीएन गुप्ता व राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका ने प्राचार्य डा. सोनू राय, शिक्षक लाइब्रेरियन गोविंद सिंह, संतोष कनाडे, उत्तम यादव, खेलकूद शिक्षक पीके सिकोरिया, डा. ध्रुव सिंह यादव, ममता गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, रंजना उपाध्याय,, गणेश दत्त जोशी, रामाधीन यादव ने सभी को श्रीफल, शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्त्रस्म में सत्य प्रकाश त्रिवेदी, सीमा जैन, सीता सिंह, मौसमी, नीता यादव, जेपी त्रिवेदी, धीरज सिंह, जय प्रकाश जोशी, यूसी त्रिवेदी, डीके तिवारी, वीना चड्ढा, रत्ना भट्टाचार्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें