फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुलिस के हत्थे चढ़ा पिता-पुत्र पर हमले का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाम बदलकर पुलिस को कर रहा था गुमराह, तीन की तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टोड़ी फतेहपुर। टोड़ी फतेहपुर थाना इलाके के ग्राम ककवारा में पिछले दिनों पिता-पुत्र पर हुए जानलेवा हमले के एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। वह नाम बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, घटना के तीन आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए हैं।
विज्ञापन

ग्राम ककवारा निवासी पुष्पेंद्र और उसके पिता गोविंददास पर 31 जुलाई की रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। आरोपियों की ओर से फायरिंग भी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी मऊरानीपुर के अल्याई मोहल्ला निवासी शरीफ राईन को गिरफ्तार किया। पहले वह पुलिस को गुमराह करने के लिए अपना नाम पवन यादव बताता रहा। गहनता से पूछताछ करने पर उसने सच उगला। इस घटना के अन्य तीन आरोपी अमित कोरी, जयहिंद व अवधेश अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत ने बताया कि घटना के अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें