फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: साड़ी का झूला बनाकर झूल रहे मासूम के गले में फंसा फंदा, छत पर मामी देख चिल्लाईं, तब तक हो चुकी थी देर

Fri, 22 Sep 2023 08:20 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन अटारी पहुंचे। राज के गले से फंदे को अलग किया और जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में साड़ी का झूला बनाकर झूल रहे मासूम की गले में फंदा फंसने से मौत हो गई। वह अपने ननिहाल में ग्राम रजवारा में आया था।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के अशोक नगर अंतर्गत ग्राम सकवारा निवासी मनोज रैकवार का दस वर्षीय पुत्र राज अपनी मां के साथ ग्राम रजवारा में अपने नाना हरगोविंद के यहां कुछ दिन पूर्व आया था। बृहस्पतिवार को राज अटारी में डले साड़ी के झूले पर अकेला झूल रहा था। परिजन नीचे घरेलू कार्य कर रहे थे। दोपहर के समय राज की मामी अटारी पर पानी लेने के लिए गईं तो वहां भांजे राज का गला साड़ी से फंसा देखा। 
विज्ञापन

यह देखकर वह चिल्लाईं। चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन अटारी पहुंचे। राज के गले से फंदे को अलग किया और जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें