फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: मनचले से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या, छह माह पहले की थी पुलिस से शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई

Tue, 16 Mar 2021 09:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी के बंगरा ब्लाक के सेवरा धवा गांव में मनचले से परेशान किशोरी ने मंगलवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि छेड़छाड़ करने वाले युवक की शिकायत छह माह पहले बंगरा चौकी पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इससे किशोरी मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गेहूं की फसल की रखवाली के लिए किशोरी के माता-पिता खेत पर थे। घर पर किशोरी और उसकी बहन थी। बड़ी बहन सुबह करीब सात बजे पानी भरने के लिए गई। इस दौरान किशोरी ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद वह पानी भरकर घर लौटी तो दरवाजे बंद पाए। काफी आवाज लगाने पर दरवाजे न खुलने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। किसी तरह दरवाजा खोला गया। अंदर किशोरी फांसी पर लटक रही थी। 

सूचना पर माता-पिता के अलावा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिवार के लोगों ने गांव के प्रभावशाली युवकों पर एक साल से लड़की को परेशान करने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के आदेश पर पुलिस ने गांव के ही देवकी नंदन (45) और उसके पुत्र राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ विवेक सिंह का कहना है कि देवकी नंदन और उसके पुत्र राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें