फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह अब संभालेंगे गल्ले की दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सरकारी गल्ले की दुकानों के संचालन में अब स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दी जाएगी। झांसी में रिक्त 19 उचित मूल्य की दुकानों का संचालन समूह की महिलाएं करेंगी। इससे होने वाली आय सभी महिलाओं के बीच बराबर से वितरित होगी। शासनादेश जारी होने के बाद आवंटन में समूहों को प्राथमिकता देने संबंधी प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं। प्रमुख सचिव वीना कुमारी ने शासनादेश के जरिए इन स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने के लिए उचित दर की दुकानों में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। शासनादेश के मुताबिक इन समूहों को उचित दर की दुकान के आवंटन में सभी आवेदकों पर पहली वरीयता दी जाएगी। रिक्त दुकानों का आरक्षण के मामले मेें स्वयं सहायता समूह का वर्ग उसके सदस्यों की 50 प्रतिशत सदस्य संख्या के आधार पर तय होगा। व्यवस्था के मुताबिक दुकानों का आवंटन होने के बाद उसके संचालन के लिए समूह किसी एक महिला को नामित करेगा। दुकान का पूरा पैसा समूह के खाते में जमा होगा। उससे होने वाली आय समूह की सभी महिलाओं के बीच बराबर से बांटी जाएगी। संचालन के लिए हर माह किसी नए सदस्य को नामित किया जा सकेगा। इस संबंध में जिलाधिकारी ने प्रक्रिया आरंभ कर देने संबंधी निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
झांसी में रिक्त दुकानें
बबीना ब्लॉक के राजापुर, बसईबदनपुर, सिमरावारी, मोंठ ब्लॉक में सेसा, पूंछ, सारन, बड़ागांव ब्लॉक में आरी, चिरगांव के गुडेई, करकोस, गढुका, गुरसराय के मैगांय, इंदी, माधौपुरा, पुछी, बिरौना, खडोरा, सिर्वो में दुकानें रिक्त हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रक्रिया आरंभ कर दी गई। समूह मिलकर इसका संचालन करेगा। इससे होने वाली आय समूह की प्रत्येक महिला के बीच बराबरी से वितरित होगी। इसके जरिए ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को आय बढ़ेगी।
विज्ञापन

डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्रा, उपायुक्त स्वत: रोजगार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें