फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर बिना मास्क घूम रहे सवा तीन सौ लोग पकड़े, 50 पर मुकदमा

विज्ञापन
सीपरी बाजार में बिना मास्क के चल रहे लोगों के चालान काटने के लिए निकले एसपी सिटी राहुल ‌श्रीवास्त
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को महानगर में पुलिस के निकाले गए फ्लैग मार्च में सड़कों पर बिना मास्क लगाकर घूम रहे सवा तीन सौ लोगों को पकड़ा। सभी से जुर्माना वसूल किया। नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। मंगलवार को एसएसपी डी प्रदीप कुमार व एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ महानगर के कोतवाली, सीपरी बाजार, नवाबाद, सदर बाजार व प्रेमनगर क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। इस बीच सड़कों पर बिना मास्क पहनकर निकलने वाले लोगों को पकड़कर थाने भेजा। यहां पुलिस ने सभी से जुर्माना वसूल किया। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि थानों की पुलिस प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्रों में सुबह व शाम को मार्च निकालकर सख्ती करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें