फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा संस्थान में स्वच्छता एवं सेवा सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया और संगोष्ठी हुई। इसमें कुलसचिव नारायण प्रसाद ने कहा कि भारत के दर्शन और दिनचर्या में स्वच्छता का व्यापक संदेश है। जरूरत है कि हम इसे अपने व्यवहार में लाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वच्छता विषय पर बोलने से ज्यादा आवश्यक है कि इस ओर श्रमदान करें। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय क ी प्रो. नीलम ने कहा कि स्वच्छता के लिए हमें मानसिक स्तर पर परिवर्तन लाना होगा। सभी लोग अपने घर को स्वच्छ रखने के लिए तो गंभीर है, लेकिन घर के बाहर उनके व्यवहार में परिवर्तन आ जाता है। उन्होंने कहा कि इंदौर केवल नगर निगम की बदौलत नहीं, बल्कि वहां के नागरिकों के प्रयासों के कारण आज देश में सबसे स्वच्छ शहर है। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डा. मुन्ना तिवारी ने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग से सभी बचें। डा. पुनीत बिसारिया ने कहा कि हमें गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। संपत्ति अधिकारी डा. देवेंद्र भट्ट ने कहा कि हमारे यहां तो स्वच्छता को देवता के समतुल्य माना गया है। इस अवसर पर डा. अचला पांडेय, डा. नवीन पटेल, डा. कौशल त्रिपाठी, डा. काव्या दुबे, डा. जितेंद्र प्रताप, डा. धीरेंद्र सिंह यादव, प्रतिभा खरे, डा. दीप्ति कुमारी, डा. सुषमा अग्रवाल, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परिसर में 20 सितंबर को अंतर महाविद्यालयीय क्रास कंट्री रेस महिला एवं पुरुष वर्ग में होगी। क्रीड़ाधिकारी डा. सूरज पाल सिंह कसाना ने बताया कि सभी प्रतिभागी खिलाड़ी फिटनेस प्रमाण पत्र, फीस की रसीद आदि लेकर क्रीड़ाधिकारी कार्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें