फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्वल आने की तैयारी, नहीं हो रही जनता की भागीदारी

विज्ञापन
Swachata sarvechad 2020
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में अव्वल आने के लिए तमाम कवायदें कर रहा है, लेकिन जनता की भागीदारी बढ़ाने की कोशिशें परवान नहीं चढ़ पा रही हैं। आलम यह है कि अब तक महज पांच हजार लोगों ने ही स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए फीडबैक दिया है। ऐसे में साफ है कि जनता की नजर में अब तक झांसी स्वच्छ नहीं बन सकी है।
विज्ञापन

महानगर में नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए लगातार पहल कर रहा है। महानगर को स्वच्छता सर्वेक्षण से जुड़े होर्डिंग, बैनरों और स्लोगनों से पाट दिया गया है। लेकिन इसके बाद भी जनता का रुझान नहीं दिख रहा है। सर्वेक्षण के लिए आने वाली टीम महानगर की साफ-सफाई को परखने के साथ ही जनता के फीडबैक की भी पड़ताल करती है। इसके आधार अंक दिए जाते हैं और रैकिंग तय होती है।
महानगर की स्थिति पर गौर करें तो अब तक 5548 लोगों ने सर्वेक्षण को लेकर फीडबैक दिया है। जिसमें 2313 लोगों ने वोट फॉर योर सिटी एप, 3007 लोगों ने पोर्टल पर ओटीपी के जरिए, तीन लोगों ने कॉल के जरिए, 225 लोगों ने स्वच्छता एप के जरिए फीडबैक दिया है। इससे साफ है कि महानगर में स्वच्छता के नगर निगम के दावे फेल हैं। अपर आयुक्त अरुण गुप्त कहते हैं कि फीडबैक के लिए लोगोें को जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण में का यह अहम हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें