फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित दरोगा पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज: झांसी की रहने वाली है पीड़ित युवती, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

Thu, 25 Sep 2025 08:24 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी से आई युवती ने बताया कि सुजीत यादव का उससे कई साल से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों पढ़ाई के दौरान साथ रहे। दोनों की दोस्ती फेसबुक व इंस्टाग्राम से हुई थी। शादी का वादा कर आरोपी ने संबंध भी बनाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़। कोहड़ौर थाने में तैनात निलंबित दरोगा सुजीत कुमार यादव के खिलाफ महिला थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी दरोगा के फरार होने के बाद अब उस पर इनाम घोषित करने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन



2023 बैच के उपनिरीक्षक गाजीपुर निवासी सुजीत कुमार यादव एक साल से अधिक समय से कोहड़ौर थाने में तैनात है। सोमवार शाम झांसी से आई युवती ने बताया कि सुजीत यादव का उससे कई साल से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों पढ़ाई के दौरान साथ रहे। दोनों की दोस्ती फेसबुक व इंस्टाग्राम से हुई थी। शादी का वादा कर आरोपी ने संबंध भी बनाए। उसे कोहड़ौर थाना क्षेत्र में भी किराए के मकान में रखा। अब वह शादी से इन्कार कर रहा है। जांच के बाद एसपी दीपक भूकर ने दरोगा सुजीत यादव को निलंबित कर दिया। कोहड़ौर से पुलिस लाइन में दरोगा ने आमद भी कराई, लेकिन दूसरे दिन गैरहाजिर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें