फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की निगरानी को मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। डीएम आंद्रा वामसी ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में प्रशासनिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा रही है। मजिस्ट्रेट रोज की गतिविधि की जानकारी देंगे। नर्सिंग स्टाफ और वार्ड ब्वाय की समस्याओं को हल कराया जाएगा। गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और वार्ड ब्वाय से कहा कि सभी कोरोना वारियर्स के तौर पर काम कर रहे हैं। समस्याओं को लेकर उच्चाधिकारी को अवगत कराएं। स्टाफ के रहने के लिए होटल में व्यवस्था कर दी गई है। खाने की समस्या को जल्द दूर किया जाएगा। सभी को मेनू के अनुसार समय से भोजन मिलेगा। क्वारंटीन सेंटर में पीपीई किट पहनकर ही जाएं। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. साधना कौशिक, एनएस सेंगर, डॉ. हरिश्चंद्र, संजय शर्मा, मयंक सिंह, विमलेश कुमार, फिलोमिना मार्टिन, सुनील, सुशील कुमार मौजूद रहे।
----------
रोजगार सृजन योजना में करें आवेदन
झांसी। उप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत आवेदन मांगे गए हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि सरकार द्वारा योजना के तहत उद्योग के लिए 25 लाख और सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपये का ऋण दिया जाता है। इसके तहत तमाम लघु उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत 32 इकाई का लक्ष्य प्राप्त है। इच्छुक युवा 25 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें