फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकन्या समृद्धि योजना : एक महीने में खोलने होंगे पचास हजार खाते

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुकन्या समृद्धि योजना के खातों को खोलने के लिए विभाग द्वारा झांसी मंडल को एक महीने में पचास हजार खाते खोलने का लक्ष्य तय किया गया है। जिसके चलते विभाग द्वारा विभाग के हर कर्मचारी का लक्ष्य तय कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंडल के झांसी, ललितपुर व जालौन जिले में तीन प्रधान डाकघर, 75 उप डाकघर व 534 शाखा डाकघरों में लगभग अस्सी हजार सुकन्या खातों को संचालित किया जा है। सरकार के आदेशानुसार झांसी मंडल को एक माह के भीतर ही पचास हजार खातों को खोलने का लक्ष्य तय किया गया है। जिसके चलते विभाग द्वारा मंडल के सभी डाकघरों व कर्मचारियों के लक्ष्य दिया गया है। जिसके तहत बड़े पोस्ट आफिसों को पचास, छोटे पोस्ट ऑफिसों को बीस खातों को खोलने के साथ ही प्रत्येक कर्मचारियों को पांच खाते खोलने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मंडल के प्रत्येक डाकिया को तीस खाते खोलना अनिवार्य किया गया है।
यह है योजना
- योजना का खाता न्यूनतम ढाई सौ रुपये से खोला जा सकता है
- योजना में 7.6 फीसदी की ब्याज दर तय है
- खाते में न्यूनतम ढाई सौ रुप्ये एवं अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं
- खाते की परिपक्वता अवधि 21 वर्ष है और खाते में धनराशि को 15 वर्ष तक के लिए जमा किया जा सकता है
- बालिका की आयु 18 वर्ष पूरी होने नी खाते से पचास फीसदी धनराशि को निकाला जा सकता है
बालिकाओं को योजना का अधिक से अधिक लाभ देने के लिए मंडल के डाकघरों को पचास हजार खाते खोलने का लक्ष्य तय किया गया है। जिसके तहत विभाग के सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह, प्रवर डाक अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें