फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक को अवकाश के लिए हेडमास्टर से लेनी होगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बेसिक शिक्षा निदेशालय में शिक्षकों के आकस्मिक, चिकित्सा एवं बाल्य अवकाश को लेकर समीक्षा की गई। नवंबर के आंकड़ों को देखते हुए निदेशालय ने नाराजगी जताते हुए बेहद असंतुष्टि जताई। विभाग के अनुसार अब आकस्मिक अवकाश को लेकर कई निर्देश दिए है। इनमें सहायक अध्यापक को सबसे पहले हेडमास्टर को जानकारी देनी होगी। हेडमास्टर चार अवकाश तक दे सकते है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में आकस्मिक, चिकित्सा एवं बाल्य अवकाश को लेकर समय - समय पर कई निर्देश उच्चाधिकारियों द्वारा दिए जाते रहे है। लेकिन खंड शिक्षाधिकारियों एवं बीएसए कार्यालय में कर्मचारियों के घालमेल से निर्देशों को अक्सर ताक पर रख दिया जाता है। विभागीय जानकारी के अनुसार अवकाश के लिए पहले मानव संपदा पोर्टल पर आवेदन करना पड़ता है। इसमें अवकाश वजह से संबंधित प्रपत्र लगाने पड़ते है। लेकिन कई बार यह आवेदन खंड शिक्षाधिकारी देखते ही नहीं है। जिले में कुछ शिक्षकों ने बताया कि इसकी प्रमुख वजह ठीक से सेंटिंग न हो पाना है। जबकि उनके चहेतों अक्सर अवकाशों पर रहते है। उन्हें कब अवकाश की स्वीकृति प्राप्त हो गई। यह हमेशा आश्चर्य का विषय रहता है। इसी क्रम में निदेशालय द्वारा की गई अवकाशों की समीक्षा के बाद विभिन्न स्तर पर गड़बड़ियां पाई गई। इनमें सुधार के लिए हाल में ही कई निर्देश दिए है। इनमें हेडमास्टर से अवकाश को लेकर स्वीकृति भी है। इधर प्रभारी बीएसए राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सहायक अध्यापकों, शिक्षामित्रों को रिपोर्टिंग अफसर हेडमास्टर को अवकाश को लेकर विकल्प में चयन करना होगा। इसकी सूचना स्कूल की पंजिका पर दर्ज करना हेडमास्टर का दायित्व होगा।
सूरज प्रसाद में विकास कार्य का श्रीगणेश, हुआ पूजन
झांसी। सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कालेज में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत विकास के कार्य को लेकर भूमि पूजन हुआ। यह पूजन महापौर रामतीर्थ सिंघल, नगर विधायक रवि शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव व प्राचार्या मीरा शर्मा आदि ने किया। झांसी के सबसे पुराने राजकीय बालिका विद्यालयों में एक सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कालेज में छात्राओं को स्मार्ट क्लास की सुविधा प्राप्त होगी। नया हॉस्टल, खेल मैदान और नई कक्षायें भी तैयार की जाएगी। इसके लिए लगभग 22 करोड़ रुपये का बजट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें