फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीयू कैंपस से छात्रों को खींचतान कर निकाला, एमएलसी ने जताई कड़ी आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। समता हॉस्टल में शिफ्ट नहीं होने की मांग पर अड़े सीनियर छात्रों से बीयू परिसर में सुरक्षाकर्मियों ने शनिवार दोपहर खींचतान कर दी। कुलपति को ज्ञापन देने जा रहे छात्रों को चीफ प्रॉक्टर के आदेश पर धक्के मारकर बाहर किया। इस बीच पहुंचे एमएलसी ने छात्रों से दुर्व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए रोका। इसके बाद छात्र बीयू के मुख्य द्वार पर शाम तक बैठे रहे। वहीं, बीयू प्रशासन का कहना है कि सीनियर छात्रों को समता हॉस्टल में ही रहना होगा अन्यथा वह बाहर चले जाएं।
विगत दिनों बीयू प्रशासन ने लार्ड बुद्धा, बीसी और समता हॉस्टल को सीनियर छात्रों से खाली कराने और नवप्रवेशितों को आवंटित करने का फैसला लिया। इसके साथ ही सीनियर छात्रों को नोटिस थमाकर खाली करने का आदेश कर दिया। बृहस्पतिवार को सीनियर छात्र एकजुट होकर बीयू के प्रशासनिक भवन पहुंचे, जहां बीयू के फैसले को नियम विरुद्ध बताया। उन्होंने कहा जब प्रवेश के समय हॉस्टल आवंटित किया था, उस समय ऐसा कुछ भी नहीं बताया था। बीच में हॉस्टल खाली कराने से उन्हें काफी परेशानी होगी। इस पर बीयू प्रशासन ने सभी सीनियर छात्रों को समता हॉस्टल में शिफ्ट करने का फैसला लिया। तय किया लार्ड बुद्धा और बीसी हॉस्टल के 130 बेड नवप्रवेशितों को एक अगस्त से आवंटित किए जाएंगे। इस पर सीनियर छात्र शनिवार को कुलपति को ज्ञापन देने के लिए जाने लगे। लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोका, खींचतान की। इस बीच पहुंचे एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी ने नाराजगी जताई। कहा कि छात्रों के साथ बदसलूकी करना गलत है। छात्रों ने परिसर के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने गिनाईं समस्याएं

- संसाधनों की काफी कमी है। बॉलीबॉल कोर्ट, स्वच्छता, छात्रावास प्रांगण आदि नहीं है।

- अचानक समता हॉस्टल जाने से मानसिक अस्थिरता होगी और पढ़ाई में बाधा पैदा होगी।

- बीयू ने संवाद के लिए बैठक आमंत्रित की मगर हमारी एक भी मांग पर विचार नहीं किया।
0- सपा ने भी दर्ज कराया विरोध

सपा के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र यादव ने छात्रों से हॉस्टल खाली कराने के बीयू के के निर्णय पर विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा बीयू प्रशासन से फैसला वापस लेने की मांग की। वहीं, सपा छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वदेश यादव ने आरोप लगाया बीयू प्रशासन तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रहा है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने बीयू के गेट पर धरना दिया। ब्यूरो


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें