फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विरोध के बीच खाली करवाए गए मकान, जीप के आगे लेट गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। कोर्ट के आदेश पर नगर निगम के पीछे स्थित मकानों को खाली कराने पहुंची पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों से पुलिस की धक्कामुक्की भी हुई। जब एक व्यक्ति को पुलिस ने जीप में बिठा लिया तो उसके परिजन वाहन के आगे लेट गए। सात मकानों को खाली कराने में पुलिस को चार घंटे लग गए।
विज्ञापन


नेशनल हाफिज सिद्दीक की एजुकेशनल कमेटी के पक्ष में कोर्ट का निर्णय आने के बाद यहां के मकानों को खाली कराने का आदेश हुआ है। बीते सोमवार को भी पुलिस-प्रशासन की टीम ने यहां छह मकानों को खाली कराया था। शनिवार को भी सुबह पुलिस-प्रशासन के अफसरों के साथ फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने सभी को भवन खाली करने के लिए कहा तो कुछ विरोध करने लगे। वह दो दिन की मोहलत मांगने लगे। पुलिस ने कहा कि जो जरूरी सामान हो उसे निकाल लें। फिर मकान खाली कर दें। कुछ लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हो गई। विरोध बढ़ता देख एक व्यक्ति को पुलिस ने जीप में बैठा लिया और थाने लाने लगी। तभी उसके परिजन जीप के आगे लेट गए। उन्हें हटाकर पुलिस व्यक्ति को थाने लाई। नवाबाद थाना प्रभारी संतोष अवस्थी का कहना है कि सभी मकान खाली करवा लिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें