फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल छात्रा संग वाहन चालक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना नवाबाद के वीरागंना नगर इलाके में रहने वाली एक छात्रा के साथ वाहन चालक ने अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध रह चुके हैं। आरोपी का दावा है कि वह शादी भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले एक सहेली के माध्यम से उसकी मुलाकात थाना प्रेमनगर के नयापुरा पुलिया नंबर नौ के पास रहने वाले सूर्यकांत अहिरवार पुत्र हरिदास से हुई थी।
सूर्यकांत पेशे से ड्राइवर है। कुछ दिनों के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों एक साथ घूमने भी जाने लगे। पीड़िता का कहना है सूर्यकांत के व्यवहार की वजह से वह उसके ऊपर विश्वास करने लगी। एक दिन सूर्यकांत उसे पुलिया नंबर नौ स्थित अपने घर ले गया। यहां चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे अचेत कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है सूर्यकांत ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो के जरिए वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसकी मांग न मानने पर आरोपी ने फर्जी फेसबुक आईडी से उसका वीडियो भी अपलोड कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता परेशान हो गई। बुधवार को नवाबाद थाने पहुंचकर उसने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, हालांकि नवाबाद इंस्पेक्टर का कहना है कि मामला संदिग्ध है। पड़ताल में मालूम चला है कि दोनों आर्य समाज मंदिर में विवाह कर चुके हैं। यह विवाह भी रजिस्टर्ड कराया गया है। फिलहाल तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 एवं 120-बी केे अंर्तगत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें