फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने गाए देश भक्ति गीत

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में देश भक्ति के गानों पर प्रस्तुति देते छात्र।
विज्ञापन
झांसी। गणतंत्र दिवस पर स्कूल - कॉलेजों में ध्वजारोहण हुए। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने देश भक्ति के गीत गाए। प्रभात फेरी निकाली गई। साथ ही विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति के गीतों पर मोहक नृत्य किया।
विज्ञापन

मदरसा अजीज फातिमा अरेबिक एवं निस्बां कालेज खैलार में प्रबंधक केए मंसूरी ने ध्वजारोहण किया। एडी बेसिक जीएस राजपूत व प्रधानाचार्य मोहम्मद जावेद ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। मदरसा इस्लामिया महादुल मुआरिफ में आचार्य हरीओम पाठक, सभासद सुनील नैनवानी ने, ऑल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोरम के सेंटर पर मजहर अली ने, मदरसा फिरदौस अरेबिक एवं निस्बां कालेज में प्रबंधक मोहम्मद सगीर ने ने, मदरसा अल सगीर फातमा अरेबिक कालेज में प्रधानाचार्या फातमा अलीम ने, एलकेएस जूनियर हाईस्कूल में मुख्य अतिथि कमांडिंग आफिसर कर्नल आदित्य कौशल, एसके छिब्बर ने, ग्राम पलींदा स्थित बुंदेलखंड डिग्री कालेज में मुख्य अतिथि डॉ. एसके वर्मा ने, न्यू सरस्वती विलेज कांवेंट इंटर कालेज में प्रधानाचार्य संतोष दुबे ने, शिक्षक इंटर कालेज में प्रबंधक जानकी शरण वर्मा ने, आरके मिशन स्कूल में मोहन नेपाली ने, भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में संतोष सोनी, प्रधानाचार्य अवध किशोर गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।
नगरा स्थित सेंट उमर कॉलेज में गुरुकुलम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक यादव व व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सोनी ने ध्वजारोहण किया। प्रबंधक जावेद ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संचालन तरुण अरोड़ा ने किया। शांति गिरजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल इंजी. केएन श्रीवास्तव ने, श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कालेज में नाथूलाल मठ्ठा ने, श्री शेषनाग जूनियर हाईस्कूल में प्रवीण कुमार जैन ने, मदरसा शाने अली अरेबिक कॉलेज में रमजान खान ने, मदरसा इस्लामिया जामा मस्जिद सराय में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित कुमार ने, एसबी इंटर कालेज में महेश यादव ने, श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज में अध्यक्ष दिनेश कुमार दीक्षित ने, कस्तूरबा प्राइमरी पब्लिक स्कूल में शिव मंगल सिंह ने, उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र में समन्वयक डॉ. रेखा त्रिपाठी ने, स्वामी विवेकानंद कालेज में नीरज निलय बाजपेयी ने, कस्तूरबा कन्या इंटर कालेज नगरा में प्रबंध समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने, कोस्मोपोलिटन कॉलेज में प्रबंधक नसीम खान ने, सेंट स्टीफिंस ग्लोबल स्कूल में चेयरमैन बेंजामिन जेकब ने, सैनिक गौरव सेवा स्कूल में डॉ. पुष्पा द्विवेदी ने, ज्ञान स्थली बालिका इंटर कालेज में प्राचार्या पूजा सोनी ने, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक वीरेंद्र शर्मा ने, श्री रघुराज सिंह इंटर कालेज में अध्यक्ष विजय लक्ष्मी ने, मां भारती सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक जगदीश प्रजापति ने, अल इब्राहीम महाविद्यालय में प्रधानाचार्य तुलसी राम आर्य ने, डॉ. एस राधा कृष्णन पब्लिक इंटर कालेज में अलीम अहमद ने, विलेज बालिका महाविद्यालय में प्रधानाचार्य राम गोपाल निरंजन ने, क्रिश्चियन इंटर कालेज में प्रधानाचार्य ने, बिपिन बिहारी इंटर कालेज में प्रबंधक सुंदर लाल चौधरी ने, जीसस क्राइस्ट स्कूल में प्रधानाचार्या कमला राय ने, सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नरेंद्र कुमार गुप्ता ने, इकरा अकाडमी इंटर कालेज में प्रबंधक नसरीन बानो ने, मदरसा इकरा एकेडमी अरेबिक कालेज में फिजा खान ने, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कृष्ण गोपाल पाली ने, आर्य कन्या महाविद्यालय में डॉ. केजी द्विवेदी ने, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में डॉ. राकेश निरंजन ने, श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में विधायक राजीव सिंह ने, राजकीय महिला महाविद्यालय में डॉ. अनिल कुमार सिंह ने, बिपिन बिहारी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. ध्रुव कुमार अग्रवाल ने, त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में जगदीश चंद्र अग्रवाल ने, एसआर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में प्रो. आरके श्रीवास्तव ने, कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राजेंद्र कुमार खरे ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सदर में राजपाल अरोरा ने, आदर्श पब्लिक इंटर कालेज में अनुज कुमार जैन व रामनाथ कुशवाहा ने, डॉ. कृष्ण गोपाल द्विवेदी इंटर कालेज में डॉ. सौरभ द्विवेदी ने, लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में अशोक कुमार गुप्ता ने, श्री गुरु हरकिशन महाविद्यालय में महेश राय, जगदीश बजाज ने, आरएनएस वर्ल्ड स्कूल में प्राचार्य डॉ. राकेश सक्सेना ने, प्राथमिक विद्यालय खिरकन में अब्दुल नोमान ने, सेंट उमर कालेज में आरिफ रजा खान ने, जेकब हाईस्कूल में चेयरपर्सन चंद्रकांता जेकब ने, रेड रोज पब्लिक स्कूल में चेयरमैन विजय कुमार सरावगी ने, डॉ. कृष्ण गोपाल द्विवेदी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में डॉ. एसके त्रिपाठी ने, सन इंटरनेशनल स्कूल में निवाड़ी एसपी मुकेश श्रीवास्तव ने, आर्मी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य मीनाक्षी पंजवानी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने अतिथियों को सलामी दी। वहीं विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इधर, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर अखिल उत्तम पटेल, अंकित, समरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें