फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जेल में ठंड से बचाव के लिए किए जाएं पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। जनपद न्यायाधीश, डीएम और एसएसपी ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान, अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर जेल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। महिला बंदियों का भी हाल जाना।

जनपद न्यायाधीश पद्मनारायण मिश्र, डीएम अविनाश कुमार और एसएसपी सुधा सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान, जनपद न्यायाधीश ने जेल में निरुद्ध महिला बंदियों से बात कर उन्हें प्राप्त हो रही सुविधाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य के बारे में जाना और बीमार होने पर डॉक्टर से इलाज मिलने के संबंध में जानकारी ली। महिला बंदियों के बच्चों को गुब्बारे, चॉकलेट आदि वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान दोषसिद्ध कैदियों से अपील दायर करने के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने कारागार में बनी सब्जी-दाल देखी और गुणवत्ता पर संतोष जताया। अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से उनके इलाज के संबंध में जानकारी ली। कारागार के निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि शीतलहर को ध्यान में रखते हुए सभी बंदियों को ठंड से बचाए जाने के इंतजाम किए जाएं। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ईश्वर शरण कन्नौजिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें