संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित की जा रही अखिल भारतीय प्राइजमनी महिला हॉकी प्रतियोगिता के दो सेमीफाइनल मैच खेले गए।
सेमीफाइनल का पहला मैच एनसीओई कोलकाता बनाम यूपी इलेवन के बीच खेला गया। इसमें एनसीओई कोलकाता 4-0 गोल से विजयी होकर फाइनल मैच में प्रवेश किया। एनसीओई कोलकाता की कप्तान अंजना दुंगदुंग ने सर्वाधिक दो गोल, अनीषा दुंगदुंग और पूनम मुंडू ने 44वें और 50वें मिनट में 1-1 गोल किया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच फ्लड लाइट की दूधिया रोशनी में स्पोर्ट्स हाॅस्टल राउरकेला बनाम सीओई रांची झारखंड के मध्य खेला गया। इसमें सीओई रांची झारखंड की टीम 1-0 गोल से विजयी होकर फाइनल में पहुंची। झारखंड की टीम की कप्तान अल्बेला रानी टोप्पो ने 60वें मिनट में एक गोल कर जीत दिलाई।
बॉक्स
प्रतियोगिता के तृतीय स्थान के लिए हाॅकी मैच रविवार को दोपहर 01ः30 बजे, यूपी इलेवन बनाम स्पोर्ट्स हाॅस्टल राउरकेला उड़ीसा के मध्य खेला जाएगा। वहीं, फाइनल मैच दोपहर 3:30 बजे मेजर ध्यानचंद स्टेडियम एस्ट्रोटर्फ पर खेले जाएंगे।
सेमीफाइनल मैच से पूर्व मुख्य अतिथि मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे व विशिष्ट अतिथि जुनैद अहमद, न्यायिक अधिकारी अनुराग यादव, अपर जिलाधिकारी वरुण पांडेय, झांसी विकास प्राधिकरण सचिव उपमा पांडेय, एससीजेएम कल्पना यादव, रेलवे मजिस्ट्रेट अरुण क्रांति और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया।
बॉक्स
प्रतियोगिता का फाइनल मैच एनसीओई कोलकाता बनाम सीओई रांची झारखंड के बीच होगा। जिसमें मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य रहेंगी। प्रतियोगिता की प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2 लाख, दूसरे को एक लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी राममिलन, राजेश सोनकर, विकास उपाध्याय, विकास वेंदया, सुषमा कुमारी, नेहा सिंह, परमजीत सिंह, रेखा रावत, संजीव सरावगी, सुनीता तिवारी, विजय यादव उपस्थित रहे।