फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एक माह में तीसरी बार शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, तीनों घटनाएं मध्य प्रदेश में हुईं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। एक माह में तीसरी बार शताब्दी एक्सप्रेस को पत्थरबाजोें ने निशाना बनाया। तीनों घटनाएं मध्य प्रदेश इलाके में हुईं। इनके मामले भी दर्ज हैं पर एक भी आरोपी अब तक नहीं पकड़ा जा सका।



रानी कमलापति से नई दिल्ली की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर मंगलवार की शाम फिर पथराव हुआ। विदिशा जिले के मंडी बामौरा स्टेशन के पास बरेठ और कल्हार के बीच अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके। इससे सी-4 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। विदिशा आरपीएफ ने पथराव का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। कोच में यात्रा कर रहे आशुतोष ने बताया कि वह विंडो सीट पर बैठे थे। तभी पत्थर लगने से कांच टूट गया। उन्होंने इसकी सूचना ट्रेन में चल रहे स्कवॉड को दी। कंट्रोल रूम तक इसकी सूचना दी गई। बीना स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद मामला दर्ज कराया गया। डिप्टी ट्रेन सुपरवाइजर ने ट्रेन की जांच करने के बाद रवाना किया। इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन


अब तक हुईं घटनाएं



केस 1 :
22 जून को शताब्दी एक्सप्रेस झांसी से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। कुछ लोगों ने ग्वालियर से ट्रेन निकलने के बाद पथराव किया। इसमें सी-5 कोच का कांच टूट गया था और विंडो सीट पर बैठे यात्री बाल-बाल बच गए थे।
विज्ञापन


केस 2 : 12 जून को झांसी से नई दिल्ली के रवाना हुई शताब्दी एक्सप्रेस पर दतिया और सोनागिर स्टेशन के बीच पथराव हुआ था। इसमें सी-3 कोच का कांच टूट गया। आरपीएफ ने एक मानसिक रूप से बीमार रोगी को पकड़ा था, जिसे बाद में छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें