फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी समेत सात यात्रियों का सामान चोरी

Sun, 06 Sep 2015 01:04 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बदमाश ट्रेन में यात्रा कर रहे टीकमगढ़ के एसपी समेत सात यात्रियों का सामान चोरी कर ले गए। यह घटनाएं शुक्रवार की रात घटित हुईं। पीड़ित यात्रियों ने झांसी जीआरपी में मुकदमे दर्ज करा दिए हैं।
विज्ञापन




 शुक्रवार की रात मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक नीमेश अग्रवाल मालवा एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच ए वन की बर्थ संख्या 8 पर यात्रा कर रहे थे। रात में जब वह झांसी स्टेशन पर उतर रहे थे, तब उन्हें पता लगा कि उनका एक छोटा बैग चोरी हो गया है। बैग में एक मोबाइल, दो खाली पर्स, किताबें व अन्य कागजात रखे हुए थे। इसी तरह सीपरी बाजार क्षेत्र के वासुदेव विहार निवासी सप्लाई इंस्पेक्टर गौरव माहेश्वरी गाड़ी संख्या 22404 नई दिल्ली पांडुचेरी एक्सप्रेस के एस टू कोच की बर्थ संख्या 64 पर यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जब आगरा स्टेशन के आउटर पर खड़ी हुई थी, तभी बदमाश उनका टैबलेट मोबाइल चोर कर ले गए। जालंधर क्षेत्र के अवतार नगर निवासी मीना बत्रा मालवा एक्सप्रेस के बी टू कोच की बर्थ संख्या 33 पर यात्रा कर रही थीं। चलती ट्रेन में उनका मोबाइल चोरी हो गया।



वहीं संत कबीर नगर के नैइया खुर्द खलीलाबाद निवासी उपेंद्र सिंह पत्नी व बच्चों के साथ कानपुर स्टेशन के प्लेटफार्म पर पुष्पक एक्सप्रेस में चढ़ रहे थे। इसी बीच बदमाश उनकी पत्नी के  हैंड पर्स की चेन खोलकर उसमें रखा छोटा पर्स चोरी कर ले गया। पर्स में 3500 रुपये नकद, एटीएम आदि सामान रखा हुआ था। भोपाल के ग्रीन पार्क वर्धमान निवासी राजीव चतुर्वेदी मालवा एक्सप्रेस के वातानुकूलित ए वन कोच की बर्थ संख्या 25 पर भोपाल के लिए यात्रा कर रहे थे। मथुरा व आगरा के बीच बदमाश उनका बैग चोरी कर ले गया। बैग में आठ हजार रुपये नकद, 4.95 लाख का चेक, मोबाइल आदि सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन




इसी तरह सेना में कार्यरत छतरपुर क्षेत्र के खेना पोस्ट अंतर्गत ग्राम गोरिहा निवासी छोटे लाल साहू यूपी संपर्क क्रांति के एस 5 कोच की बर्थ संख्या 19 पर निजामुद्दीन से बांदा के लिए यात्रा कर रहे थे। पलवल व आगरा स्टेशन के मध्य बदमाश उनका बैग चोरी कर ले गए। बैग में दो हजार रुपये नकद, एटीएम, ग्रीन कार्ड, प्रमाण पत्र आदि सामान रखा हुआ था। हल्द्वानी क्षेत्र की टीचर्स कालोनी निवासी हर्षित सोनी गाड़ी संख्या 12722 अप सदर्न एक्सप्रेस के एस 6 कोच की बर्थ संख्या 64 पर यात्रा कर रहे थे। चलती ट्रेन में बदमाश उनका मोबाइल चोरी कर ले गया। उक्त सभी यात्रियों ने झांसी जीआरपी में मुकदमे दर्ज कराए हैं।

पत्रकार का पर्स चोरी
झांसी। रेलवे स्टेशन पर टिकट की कतार में लगे पत्रकार का बदमाश पर्स चोरी कर ले गए।
शुक्रवार की रात कानपुर जाने के लिए पत्रकार संजय श्रीवास्तव रेलवे स्टेशन की एक बुकिंग खिड़की पर कतार में लगकर टिकट ले रहे थे, तभी बदमाश उनका पर्स चोरी कर ले गया। पर्स में 4500 रुपये, परिचय पत्र, एटीएम कार्ड व अन्य कागजात रखे हुए थे। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें