झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में रविवार को स्पोर्ट्स एंड कल्चरल प्रोग्राम का समापन हो गया। सिंगल जमील ने बदन पे सितारे लपेटे हुए समेत एक के बाद एक गाने गाकर समा बांध दिया। छात्रों से लेकर फैकल्टी तक ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
मेडिकल कॉलेज में तीन दिनों से ये कार्यक्रम चल रहा था। रविवार को समापन कार्यक्रम की शुरूआत में दो मिनट का मौन रखकर महान गायक लता मंगेशकर को श्रृद्धांजलि दी गई। इसके बाद कार्यक्रम की शुरूआत हुई। छात्रा अनन्या मिश्रा ने ऐ मेरे वतन के लोगो, जेआर डॉ. वरुण ने मौला मेरे मौला गीत सुनाया। जूनियर रेजिडेंट डॉ. प्रशांत, डॉ. नम्रता सिंह ने डांस किया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरएस सेठी ने लागा चुनरी में दाग गाना सुनाया। एमबीबीएस 2020 बैच के छात्रों ने कोरोना को लेकर डांस की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि सीडीओ शैलेष कुमार ने कहा कि उन्हें अपने कॉलेज समय की याद आ गई। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर, डॉ. अंशुल जैन, डॉ. पारस गुप्ता, डॉ. ओमशंकर चौरसिया, डॉ. पंकज सोनकिया, डॉ. अमित सहगल, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. पीके जैन, डॉ. बीके गुप्ता, डॉ. साधना कौशिक, डॉ. अतुल गुप्ता, कुंजबिहारी गुप्ता मौजूद रहे।