फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त टीम द्वारा की गई 80 बैनामों की जांच, तेरह बैनामों में पकड़ी 17.55 लाख की स्टांप चोरी

Wed, 01 Sep 2021 06:23 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

संयुक्त टीम द्वारा की गई 80 बैनामों की जांच में से 13 में 17.55 लाख रुपये की स्टांप चोरी पकड़ी गई। इन सभी संपत्तियों के खरीदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर स्टांप शुल्क की वसूली की जाएगी। साथ ही अर्थदंड लगाया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 संयुक्त टीम द्वारा की गई 80 बैनामों की जांच में से 13 में 17.55 लाख रुपये की स्टांप चोरी का मामला सामने आया है।  इन सभी संपत्तियों के खरीदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर स्टांप शुल्क की वसूली की जाएगी साथ ही अर्थदंड लगाया जाएगा।

विज्ञापन

बैनामों में स्टांप ड्यूटी की जांच के लिए जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने संयुक्त टीम का गठन किया था, जिसमें एडीएम (वित्त एवं राजस्व), नगर मजिस्ट्रेट, मोंठ, मऊरानीपुर, टहरौली व गरौठा के उप जिलाधिकारियों, एसडीएम (न्यायिक), एसीएम प्रथम, डिप्टी कलक्टर तथा तहसीलदार गरौठा को शामिल किया गया था। टीम को 80 बैनामों की जांच की जिम्मेदारी दी गई थी, जिनमें से 13 में 17,55,440 रुपये की स्टांप चोरी पकड़ी गई है।

इनमें से कई बैनामों को आवासीय दर्शाया गया था, जबकि उसमें व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रहीं थीं। किसी में संपत्ति के पास से गुजरी सड़क की नाप कम दर्शाई गई थी, तो कृषि भूमि के बैनामों में उसमें लगे पेड़ों का उल्लेख नहीं किया गया था। संपत्तियों के सभी खरीदारों के खिलाफ मुकदमा दायर कर स्टांप शुल्क व अर्थदंड वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें