झांसी में सोमवार रात गुरसराय इलाके में सराफा कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की। इस घटना के बाद थानाध्यक्ष को एसएसपी डॉ ओपी सिंह ने लाइन हाजिर कर दिया है।
उनके स्थान पर क्राइम ब्रांच में तैनात एसओ अवध नारायण पांडेय को तैनाती दी गई है। मामले की एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, एसएसपी ने जिले के पांच थानेदारों को बदला है।