फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

षष्ठी पर लुटेगी हल्दी, गरी, नवरात्र की विशेष पूजा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भगवान शिव के अवतार खंडोवा महाराज की विशेष पूजा आराधना मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा रविवार से शुरू होगी। चंपा षष्ठी पर श्रद्धालु सोना व चांदी के रूप में हल्दी व गरी का प्रसाद प्राप्त करेंगे। यह षष्ठी पर मंदिर की छत से लुटाई जाएगी, जिसे श्रद्धालु ग्रहण करेंगे। मान्यता है कि इसे पाने से घर में सुख समृद्धि रहती है।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार खंडोवा महाराज को मल्हारी मार्तंड कहा जाता है। इनका छह दिन का नवरात्र मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होता है। महाराष्ट्र समाज के पुरोहित गजानन खानवलकर के अनुसार खंडोवा महाराज भगवान शिव के अवतार हैं। जिन परिवारों के यहां खंडोवा महाराज कुलदेवता हैं। उनके यहां नवरात्र पर विशेष पूजा अर्चना होती है। पुजारी ओम प्रकाश व्यास ने बताया कि मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ हो गए हैं। जो षष्ठी तक चलेंगे। इस दिन शाम को पूजा अर्चना के बाद मंदिर की छत से हल्दी व नारियल लुटाई जाएगी। जो सुख समृद्धि का प्रतीक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें