फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की चारों विधानसभा जीतेगी सपा: कश्यप

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि सपा प्रदेश में एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रही है। प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे और सपा जिले की चारों सीटें जीतेगी।
विज्ञापन

एक होटल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने निषाद समाज को हमेशा सम्मान दिया है। सपा सरकार में समाज के कई मंत्री बनाए गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2017 में जिन वादों के साथ भाजपा सरकार में आई थी, उसमें से एक भी पूरा नहीं किया गया। व्यापारियों का बुरी तरह से शोषण हो रहा है, इसका अंदाजा गोरखपुर की घटना से लगाया जा सकता है।
इस मौके पर एमएलसी रमा निरंजन, पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह व तिलक अहिरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, अजय सूद, वीरेंद्र प्रताप, बृजेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव, अबरार अली, राकेश श्रीवास, प्रदीप कुशवाहा, आरिफ खान, सलमान पारीछा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें