फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल तक सत्ता में नहीं आएगी सपा: रमा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सपा से भाजपा में आईं एमएलसी रमा निरंजन ने सोमवार को बीजेपी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि 10 सालों तक समाजवादी पार्टी प्रदेश की सत्ता में नहीं आएगी। सपा की सरकार में सिर्फ घोषणाएं होती थीं। भाजपा ने ही प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है।
विज्ञापन

एमलएसी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लग गया है। अब अपराधियों, माफियाओं के अपराध के बारे में सोचने पर ही हाथ-पैर कांपने लगते हैं। भाजपा ने प्रदेश में विकास का मॉडल पेश किया है। गरीबों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। जिसका सीधा लाभ आमजन को हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 में फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, मीडिया प्रभारी प्रियांशु डे, आरपी निरंजन, रोहित गोठनकर, दिगंत चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें