फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू मामले में गृह विभाग ने डीएम ललितपुर से रात में ही व्हाट्सएप पर मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पाकिस्तान में 13 साल जेल काट कर अमृतसर आए सोनू के मामले में अब शासन को ललितपुर प्रशासन की नींद तोड़नी पड़ी। गृह सचिव ने डीएम ललितपुर को फोन कर कहा कि तत्परता दिखाएं और कागजी लिखा पढ़ी की जगह व्हाट्सएप पर रिपोर्ट भेजें और अनुमति मांगें। साथ ही, अमृतसर भेजने के लिए टीम तैयार रखें।
विज्ञापन

सोमवार को भी ललितपुर प्रशासन के अधिकारी सोनू को अमृतसर से लाने के लिए टीम भेजने पर गोलमोल जवाब देते रहे। टीम ट्रेन से जाएगी या सड़क मार्ग से यह भी स्पष्ट नहीं किया। इसके बाद अमर उजाला ने एक बार फिर सोमवार रात हकीकत से गृह विभाग को अवगत कराया। गृह सचिव तरुण गाबा ने कहा कि पहले भी वो सारा काम प्राथमिकता पर करने के निर्देश दे चुके हैं। इसके बाद रात में ही उन्होंने खुद डीएम ललितपुर अन्नावि दिनेश कुमार को फोन कर कहा कि कागजी बातें छोड़िए, तत्काल व्हाट्सएप पर अनुमति मांगिए और अमृतसर भेजने के लिए टीम तैयार कीजिए। मंगलवार सुबह सचिवालय खुलते ही अनुमति मिल जाएगी। सोनू को जल्द से जल्द उसके परिजनों और गांव तक पहुंचाने के सारे प्रबंध किए जाएं।
डीएम ललितपुर ने पत्र भेजकर कर ली थी खानापूर्ति
ललितपुर के अफसरों का ढर्रा यह रहा कि उन्होंने अनुमति मांगने का पत्र भेजकर खानापूरी कर ली। एक भी बार लखनऊ में किसी आलाधिकारी को फोन कर मामले की गंभीरता और परिवार के दर्द की बात बयां नहीं की। इसलिए वह पत्र तमाम कागजातों की तरह फाइल में बढ़ रहा होगा। गृह सचिव ने इस रवैये पर असंतोष जताया।
विज्ञापन

गृह विभाग ने अमर उजाला का जताया आभार
गृह सचिव ने सोनू सिंह मामले में अमर उजाला द्वारा मानवीय पत्रकारिता और शासन को हालात से अवगत कराने के लिए आभार भी जताया। कहा कि शासन की सकारात्तमक मंशा के बावजूद कई बार सूचनाओं के अभाव में लोगों को न्याय नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें